Megger in Hindi | मेगर क्या है पूरी जानकारी

आज अगर देखा जाये तो बिजली का इस्तेमाल लगभग सभी जगहों पर किया जाता है ताकि कोनसा भी काम आसान हो जाये और इस बिजली को एक जगह से दूसरी जगह पहुचाने के लिए over head line का या फिर underground cable का इस्तेमाल किया जाता है |

underground cable, transformer,motor का इंसुलेशन resistance मापना बोहोत महत्वपूर्ण होता है इसी लिए आज हम Megger in Hindi इस आर्टिकल में मेगर क्या है इसकी पूरी जानकारी लेंगे | किस तरह से काम करता है इसके क्या advantages है, ये सभी प्रश्न हम इस पोस्ट में देखने वाले है |

Megger in Hindi (मेगर क्या है) :-

Megger एक ऐसा electrical यंत्र है जिसका इस्तेमाल करके high resistance को माप सकते है | इसे mega ohmmeter भी कहते है | मेगर को 50MΩ से अधिक के resistance को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाता है |

इस यंत्र का इस्तेमाल जिसमे बोहोत ज्यादा resistance होता है जैसे की normal cable में या underground cable में क्यू की इसमे ज्यादा इंसुलेशन रेजिस्टेंस की जरुरत होती है, साथी साथ मोटर वाइंडिंग में और transformer के वाइंडिंग का इंसुलेशन रेजिस्टेंस मापने के लिए एस्तेमाल होता है |

साधारण जो resistance meter होता है वह 10MΩ के ऊपर अगर resistance हो तो सही से reading नहीं दिखाती है क्यू की उनमे बोहोत कम voltage का इस्तेमाल किया जाता है | अगर ज्यादा resistance का इस्तेमाल करे तो हमें और अछे से reading मिलेगी |

लेकिन अगर ज्यादा voltage का इस्तेमाल किया जाये to उसकी वजह से उसका आकार भी बढ़ जाता है और कही पर लेजाना मुश्किल हो जाता है |

Types of megger (मेगर के प्रकार) :-

  1. Electronic megger (बैटरी ऑपरेटेड)
  2. Manual operated megger (हैण्ड ऑपरेटेड)

Megger construction and working in Hindi (मेगर की बनावट और कार्यसिधान्त ):-

Megger में मुख्य दो अंग होते है, एक होता है मैगनेट टाइप DC generator जिसकी वजह से मेज़रमेंट के लिए supply दी जाती है, और दूसरा होता है ohmmeter जो की resistance की मात्रा को मापता है |

Generator के armature को hand crank की मदद से घुमाया जाता है, hand crank के घुमाने से उसके अन्दर के गियर जो की स्टेप उप गियर होते है वो घुमते है | उसकी वजह से output voltage हमें मिलता है जो की 100 500 1000 2500 और 5000 volt तक हो सकता है | यह voltage megger के model पर निर्भर होता है |

मेगर का चित्र हम निचे देख सकते है |

Megger in Hindi | hand megger image मेगर क्या है पूरी जानकारी
Megger in Hindi | मेगर क्या है पूरी जानकारी

इसमे coil A एक current coil होती है और उसका एक सिरा negative output से जुदा होता है और दूसरा सिरा जुड़ा होता है R1 के साथ और R1 का दूसरा सिरा lead P2 से जुड़ा होता है |

इसकी बनावट इस तरह की होती है की इसका pointer zero की तरफ जाता है जब उसमे से current बहता है |

Coil B voltage coil होती है और यह जनरेटर output हे होकर resistance R से जुडी होती है | और उसकी वाइंडिंग इस तरह से बनी होती है की इसका pointer high resistance की तरफ जाता है जब जनरेटर हे आया हुआ कर्रेट इसमे से गुजरता है |

दोनों coil को एक ही साफ्ट पर लगाया जाता है लेकिन इनके बिच में 90 डिग्री का कोण होता है जैसे की हम ऊपर दिखाए चित्र में देख सकते है | जिस resistor का resistance मापना है याने Rx वह test lead P1 और P2 के बिच में जुड़ा होता है |

Megger working in Hindi (मेगर का कार्यसिधान्त ):-

अगर test lead को खुला रखा जाये तो coil A में से current नहीं गुजरेगा और सिर्फ coil B ही pointer को एक तरफ हिलाएगी क्यू की सिफ उसमे से ही current जा रहा है | coil B इस तरह से मूव होगी की उसकी वजह से pointer infinity की तरफ जाएगी |

जिस resistance का resistance मापना है याने की Rx को को circuit में जोड़ा जाता है तब तब current जनरेटर से coil A, resistor R1, और फिर Rx से गुजरेगा, इसकी वजह से एक torque उत्पन्न होगा और pointer को infinity स्थिति से हिलाएगा |

जब बोहोत ज्यादा याने high resistance को test terminals के बिच में जोड़ा जाता है तब pointer infinity की तरफ जाता है|  दूसरी तरफ अगर कम resistance को जोड़ा जाये तो pointer zero की तरफ जाने लगता है |

Advantages of megger (मेगर के फायदे ):-

  1. इसकी सतिकता बोहोत ज्यादा होती है |
  2. इसको सिर्फ एक इन्सान भी बड़ी आसानी से चला सकता है |
  3. क्षति को बड़ी आसानी से पता लगता है जिसकी वहज से electrical shock का खतरा टल जाता है |
  4. चलाना आसान है |
  5. कही पर ले जाना आसान है |

Disadvantages of megger (मेगर के नुकसान ):-

  1. हाथ से चलाने वाले megger मो चलने के लिए दो लोगो की जरुरत पड़ती है |
  2. क्रेंकिंग की वजह से acuraccy पर फरक पड़ता है |
  3. हाथ से चलाने वाले megger पर analog display होता है |
  4. जिस जगह पर इसका इस्तेमाल करने वाले है वो जगह समतल होना जरुरी होता है |

Application of megger (मेगर के उपयोग ):-

  1. Continuity test के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है |
  2. Insulation testing के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है |
  3. Ground और Earth testing के लिए इसका इस्तेमाल होता है |
  4. Transformer, motor और cable इंसुलेशन testing के लिए megger का इस्तेमाल किया जाता है |
  5. Railways में इस्तेमाल किया जाता है |
  6. Power generation में इस्तेमाल किया जाता है |

Question about megger  (मेगर के संबंधी प्रश्न उत्तर ) :-

Q 1) megger का इस्तेमाल और किसलिए किया जाता है ?
उत्तर :– इंसुलेशन रेजिस्टेटेंस टेस्टिंग के लिए
Q 2) Megger में कण्ट्रोल स्प्रिंग्स किससे बनी होती है ?
उत्तर :- phosphor bronze
Q 3) वातावरण के बदलाव से कोनसे error उत्पन्न होते है ?
उत्तर :- Environment error
Q 4) megger क्या है ?
उत्तर :- megger का इस्तेमाल करके high resistance को मापा जाता है |
Q 5) Megger किस कार्य सिधांत पर चलता है ?
उत्तर :- Electromagnetic induction

यह भी पढ़े :-

 
तो दोस्तों आज हमने Megger in Hindi इस आर्टिकल में मेगर क्या है ? यह जानने की कोशिश की साथी साथ मेगर की रचना ?, उपयोग के बारेमे भी जाना |
अगर यह आर्टिकल या लेख आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ facebook पर जरूर शेयर करना और इस लेख को पढ़कर आपको कैसा लगा वो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखना कुछ सुझाव हो  तो भी कमेंट में जरूर लिखना
धन्यवाद |
Previous articlePotentiometer in hindi | विभवमापी कार्य सिधांत,प्रकार,रचना चित्र
Next articleTransducer in Hindi | ट्रांसड्यूसर परिभाषण, प्रकार, बनावट पूरी जानकारी
नमस्ते दोस्तों Electrical dose इस ब्लॉग्गिंग वेबसाइट में आपका स्वागत है | इस वेबसाइट में हम आपको इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स के बारेमे बोहोत सारी अछि महत्वपूर्ण,और उपयोगी जानकारी जानकारी देते है. मैंने इलेक्ट्रिकल अभियांत्रिकी याने electrical engineering में diploma और Bachelor of engineering की है मुझे इलेक्ट्रिकल के बारेमे थोड़ी बोहोत जानकारी है, इसी लिए मैंने यह तय कर लिया की इस क्षेत्र में ब्लॉग बनाऊ और थोड़ी बोहोत जानकारी आपतक पहुचाऊ |

1 COMMENT

  1. Megger National Compny 2500volt 5000mega om insulation tester ke connections movent coil pressure coil current circuit board me batay kaisy lagay jaygy please request hai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here