Babcock and Wilcox boiler in hindi | बैबकॉक और विलकॉक्स बॉयलर हिंदी में जानकरी

तो दोस्तों आज Babcock and Wilcox boiler in hindi इस आर्टिकल में हम बायलर के बारेमे जानने वाले है जिसका इस्तेमाल Thermal power plant में किया जाता है |

Table of Contents

Babcock and Wilcox boiler in Hindi ( बैबकॉक और विलकॉक्स बॉयलर क्या है ?) :-

यह एक water tube boiler का बोहोत ही महत्वपूर्ण प्रकार है, इसका ज्यादा टार इस्तेमाल power houses में किया जाता है ताकि power generation हो सके | इसका चित्र हम निचे देख सकते है जिसमे हर एक हिस्से को अच्छे तरीके से देखाया गया है |

Babcock and Wilcox boiler in hindi | बैबकॉक और विलकॉक्स बॉयलर हिंदी में जानकरी
Babcock and Wilcox boiler in hindi

 

इसमे बोहोत सारी water tubes होती है जो की uptake header से और downtake heater से जुडी होती है, |

Construction of Babcock and Wilcox boiler (बैबकॉक और विलकॉक्स बॉयलर की बनावट ) :-

1) Steam Drum (स्टीम ड्रम ) :- 

Bobcock and Wilcox boiler यह एक बोहोत ही महत्त्व पूर्ण हिसा है | स्टीम ड्रम आडा याने horizontal में लगा हुआ होता है और उसक एक हिस्से में स्टीम और दुसरे हिस्से में पानी भरा होता है | इन दोनों हिस्सों को अलग करने के लिए बिच में एक दुसरे से अलग किया जाता है |

2) Water Tubes (पानी की नलियाँ) :-

इसमे बोहोत सारी कम व्यास वाली नालियां याने tubes का इस्तेमाल किया आजाता है इन tubes को कम एंगल पर लगाया जाता है | यह tubes स्टील से बनी होती है, इन tubes को एस तरह बनाया जाता है की इनका surface area ज्यादा हो सके |

3) Furnace (भट्ठी) :-

जैसे की ऊपर दिखाए गए चित्र में हम देख सकते है की furnace को uptake header के निचे लगाया जाता है, और उसीमे फ्यूल याने इंधन को जलाया जाता है |

4) Uptake Header (उप टेक हैडर) :-

ड्रम की एक साइड uptake header और दूसरी साइड down take header से जुदा होता है |
 

5) Down take header (डाउन टेक हैडर) :-

Boiler के निचेले हिस्से में  डाउन टेक हैडर जुदा होता है | इसी tubes में से पानी जाता रहता है |

6) Superheater (सुपर हीटर) :-

इसका इस्तेमाल करके स्टीम के तापमान को और बढाया जाता है |

7) Inspection door (निरीक्षण द्वार) :-

बायलर के चलते समय उसकी निगरानी करने केलिए और जब बायलर बंद होता है उस समय उसकी साफसफाई करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है |

8) Baffles plates ( बाफेल प्लेट्स) :-

एस प्रकार की दो plates होती है , इनका इस्तेमाल बायलर में गरम गैसेस को अच्छे फ़ैलाने में मदद मिलती है |
 
यह भी पढ़े :- Insulator क्या है ?
 

Working of Babcock and Wilcox boiler (बैबकॉक और विलकॉक्स बॉयलर का कार्य सिद्धांत ):-

पानी को ड्रम में से आगे भेजा जाता है उसके बाद वह पानी downtake header में आता है, इसके बाद यह पानी छोटे पानी की नालियों में जाता है | उन tubes की मदद से पानी uptake header में जाता है | Uptake header के हिस्से की tubes गरम हवा वाले हिस्से में होती है |

जो पानी गरम हो चूका है हव ऊपर जाता है याने की uptake header में और ठंडा पानी downtake header में जाता है यह पानी का circulation लगातार चलता रहता है इसलिए इसे फ्री सर्कुलेशन भी कहा जाता है |

Steam का तापमान और ज्यादा बढ़ाने के लिए superheater का इस्तेमाल किया जाता है | इसमे बोहोत ज्यादा स्टील की tubes होती है इसके बाद यह स्टीम OT याने की other tube में जाती है |

इसके बाद यह स्टीम superheated tubes में जाती है वहा पर स्टीम और ज्यादा गरम हो जाती है | इसके बाद यह स्टीम inner tube में आ जाती है | उसके बाद एस स्टीम को स्टॉप वाल्व की मदद से बाहर निकाला जा सकता है |

 

Boiler mountings and Accessories (बॉयलर माउंटिंग और सहायक उपकरण) :-

जिन उपकरणों को  बायलर की सुरक्षा के लिए और उसको कण्ट्रोल करने के लिए लगाया जाता है उन्हें boiler mountings कहा जाता है |

जिन उपकरणों को बायलर की क्षमता को बढ़ाने के लिए और उसका operation अच्छे हे होने के लिए इस्तेमाल किया जाता है उन्हें boiler accesories कहा जाता है |

Boiler mounting for safety (सुरक्षा के लिए बॉयलर माउंटिंग) :-

  1. Two water level indicator 
  2. Two safety valves
  3. High steam and low water safety valve
  4. Fusible plug

Boiler mounting for control (नियंत्रण के लिए बॉयलर माउंटिंग) :-

  1. Pressure gauge
  2. Junction or stop valve
  3. Feed check valve
  4. Blow-off cock
  5. Man hole and mud hole

Advantages of Babcock and Wilcox boiler (बैबकॉक और विलकॉक्स बॉयलर के फायदे ):-

  1. इस बायलर की कार्यक्षमता ज्यादा है|
  2. इसमे इस्तेमाल होने वाली पानी की नालियों को आसानी से बदला जा सकता है |
  3. इसकी देखभाल और साफ सफाई बोहोत अच्छे से की जा सकती है |
  4. इसकी स्टीम उत्पन्न करने की क्षमता ज्यादा है |
  5. इसमे draugh loss बोहोत कम होते है |
  6. इस बायलर का आकार छोटा होता है इसलिए कम जगह लेता है |
  7. अगर इसमे कोई खराबी हो जाये तो आसानी से ठीक की जा सकती है |
  8. Heating सतह की वजह इसमे इस्तेमाल होने वाला सभी फ्यूल जल जाता है |
  9. इसके सभी हिस्सों को अलग किया जा सकता है और दूसरी जगह ले जाया जा सकता है |

Disadvantages of Babcock and Wilcox boiler (बैबकॉक और विलकॉक्स बॉयलर के नुकसान ):-

  1. इसमे इस्तेमाल करने के लिए बोहोतसुद्ध पानी की जरुरत होती है |
  2. इसका मूल्य ज्यादा है |
  3. इसके रखरखाव का खर्च भी ज्यादा है |
  4. अगर इसमे थोड़ी देर के लिए भी पानी का सप्लाई बंद हो जाता है तो उसकी वजह से बायलर का तापमान बोहोत ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए इस लिए पानी के स्थर पर लगातार नजर रखनी पड़ती है |
  5. जहा पानी गन्दा है पानी में अशुधिया है वहा पर इसका इस्तेमाल नही किया जा सकता है , क्यू की अशुद्धियो की वजह से बायलर बोहोत ज्यादा गरम हो सकता है, इसलिए इसमे पानी को इस्तेमाल करने से पहले उसपे प्रकिया करना जरुरी होता है |

Application of Babcock and Wilcox boiler (बैबकॉक और विलकॉक्स बॉयलर के उपयोग) :-

  1. इसका इस्तेमाल बोहोत ज्यादा pressure में स्टीम को बनाने में होता है high pressure steam generation stations में |
  2. इसका इस्तेमाल करके ज्यादा तैमाने पर बिजली उत्पन्न की जा सकती है |
FAQ about boiler (बैबकॉक और विलकॉक्स बॉयलर से जुड़े प्रश्न उत्तर)
 
Q. Water tube बायलर के कितने प्रकार है ? (Types of water tube boiler )
उत्तर – Lamont boiler
Yarrow boiler
Loeffler boiler
Babcock and Wilcox boiler
Benson boiler
 
Q. Babcock and Wilcox boiler के कोनसे फायदे है? (Advantages of Babcock and Wilcox boiler) 
उत्तर :-
  1. कार्यक्षमता ज्यादा है |
  2. पानी की नालियों को बदला जा सकता है |
  3. रखरखाव करना आसान है |
  4. इसका आकार छोटा है |
  5. इसके पुर्जो को आसानी से अलग किया जा सकता है और कही और आसानी से भेजा जा सकता है |

यह भी पढ़े :-

 
 
 
 

Babcock and Wilcox boiler in hindi | बैबकॉक और विलकॉक्स बॉयलर हिंदी में? कार्य सिद्धांत, रचना और उपयोग आज हमने इस आर्टिकल में देखा आशा है की आपको कुछ सीखने को मिला होगा अगर आपका कुछ सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताना, अगर आपको यह  लगी हो तो दोस्तों  साथ जरूर share करे 

धन्यवाद !

Previous articleThermal power plant in hindi | थर्मल पावर प्लांट पूरी जानकारी
Next articleElectrical full forms | इलेक्ट्रिकल के महत्त्वपूर्ण full forms
नमस्ते दोस्तों Electrical dose इस ब्लॉग्गिंग वेबसाइट में आपका स्वागत है | इस वेबसाइट में हम आपको इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स के बारेमे बोहोत सारी अछि महत्वपूर्ण,और उपयोगी जानकारी जानकारी देते है. मैंने इलेक्ट्रिकल अभियांत्रिकी याने electrical engineering में diploma और Bachelor of engineering की है मुझे इलेक्ट्रिकल के बारेमे थोड़ी बोहोत जानकारी है, इसी लिए मैंने यह तय कर लिया की इस क्षेत्र में ब्लॉग बनाऊ और थोड़ी बोहोत जानकारी आपतक पहुचाऊ |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here